⚡ ब्रेकिंग News

रीवा में फिर वायरल हुआ पटवारी का कथित रिश्वत लेने का वीडियो, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रीवा में फिर वायरल हुआ पटवारी का कथित रिश्वत लेने का वीडियो, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश


रीवा जिले में राजस्व विभाग एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर रायपुर कर्चुलियान तहसील में पदस्थ एक पटवारी का कथित रूप से रुपये लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होने चाहिए। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आती है, तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मनगवां तहसील के एक अन्य पटवारी का कथित रिश्वत लेने का वीडियो भी सामने आया था। अब लगातार दूसरा मामला सामने आने के बाद रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने इस प्रकरण की भी जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...