⚡ ब्रेकिंग News

लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त कल होगी जारी, लाखों महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1500

 लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त कल होगी जारी, लाखों महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1500




मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 जून को सागर जिले के केसली से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी करेंगे। इस अवसर पर पात्र महिलाओं के बैंक खातों में ₹1500 की राशि सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ वर्तमान में लगभग 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

लाभार्थी महिलाएं योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त की स्थिति और भुगतान संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकती हैं। सरकार द्वारा राशि सीधे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्षम बैंक खातों में भेजी जाती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...