VIRAL Bharat | Delhi सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर 26 दिनों से जारी अपना अनिश्चितकालीन अनशन सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई केस दर्ज न करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षा सुधार पर संसद में चर्चा करने तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजे पर सकारात्मक विचार करने का भरोसा दिया है।
सरकार ने दिया लिखित आश्वासन
वांगचुक ने बताया कि पिछले दो दिन से सरकार के साथ इस बात को लेकर सख्त बातचीत चल रही थी। उनकी मांग थी कि उन्हें आश्वासन लिखित रूप में चाहिए। इसी वजह से फैसला होने में दो दिन का समय और लगा और उन्हें दो दिन और भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ती तो वे और भी दिन बैठने को तैयार थे। आखिरकार आज सरकार ने लिखित आश्वासन दे दिया।
📰 Viral Bharat ⚡ News That Matters
The Viral Agency

Post a Comment