कल चुनाव के लिए किया था नोमिनेशन, आज खालिदा का हो गया निधन, भारत के इस जगह हुआ था जन्म

 बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। चुनावी नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।


Khaleda Zia dies: बांग्लादेश की पहली महिला पीएम रहीं खालिजा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। BNP नेता खालिदा जिया ने आज सुबह अंतिम सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। खालिदा ने बीते दिनों ही आगामी चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया था। BNP ने फेसबुक पोस्ट कर खालिदा के निधन की जानकारी दी थी।



बोगुरा सीट से किया था नामांकन दाखिल

खालिदा जिया ने सोमवार को बोगुरा 7 सीट से BNP की टिकट पर नामांकन पर्चा भरा था। दोपहर 3 बजे पार्टी के सीनियर नेताओं ने डिप्टी कमीश्नर और रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में खालिदा का नामांकन पत्र जमा किया था। नामांकन पत्र दाखिल करते हुए BNP नेताओं ने कहा था कि खालिदा जिया अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर हैं। BNP ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था।

अविभाजित भारत के जलपाईगुड़ी में हुआ था जन्म

खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 को ब्रिटिश इंडिया के बंगाल प्रेसिडेंसी के दिनाजपुर में हुआ था। जो अब भारत के पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में आता है। खालिदा के पिता इस्कंदर मजुमदार एक चाय व्यापारी थे। बंटवारे के समय खालिदा महज 2 साल की थीं। तब उनके पिता परिवार समेत बांग्लादेश के दिनाजपुर चले गए। प्रवास के बाद खालिदा जिया ने दिनाजपुर मिशनरी स्कूल और फिर दिनाजपुर गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की। 1960 में मात्र 15 वर्ष की उम्र में उनकी शादी पाकिस्तानी आर्मी कैप्टन जियाउर रहमान से हो गई, जो बाद में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...