⚡ ब्रेकिंग News

राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी का भाजपा कार्यालय अटल कुंज सहित जिले भर के कई स्थानों में हुआ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता जी के अगुवाई में राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी का भव्य स्वागत, वंदन, अभिनन्दन चाकघाट, मनगवां, रतहरा, नया बस स्टैण्ड फ्लाई ओवर, सहित भाजपा कार्यालय अटल कुंज में हुआ। स्वागत समारोह के दौरान आतिशबाजी भी की गई। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिलायें व सभी मोर्चो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता द्वारा गजमाला से स्वागत किया गया। 



भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह ने उद्बोधन में कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताआंेे के त्याग व परिश्रम के परिणामस्वरूप आज पुष्पित और पल्लवित हो रही है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आचार विचार और व्यवहार से लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए अग्रसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन किस प्रकार से सहज और सरल हो इसके लिए हमसब लोग काम कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के विकासित भारत 2047 तक के लक्ष्य के लिए हमसब लोग एक साथ भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत और ऊर्जा के साथ अर्हनिस पार्टी व समाज के कामों में लगें रहेंगे। आज रीवा में विकास के पंख लग चुके है, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उड़ान योजना के माध्यम से रीवा मंे लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार हो रहा है। माननीय राष्ट्रीय महासचिव जी ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिध और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विन्ध्य क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के अभेद्य किला बन चुका है। 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला ने उद्बोधन में कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का जो विन्ध्य में मजबूत स्थिति है वो कार्यकर्ताओं के पसीने की बदौलत है। रीवा विकास की नई इबारत लिख रहा है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस में जन जीवन सरल हो रहा है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी संगठन विस्तार के माध्यम से हमारा कार्यकर्ता आने अनुशासन त्याग और समर्पण के साथ समाज मंे लोगो के बीच अपनी विश्वसनीयता पर खरा उतर रहा है। 





सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने उद्बोधन में कहा कि आज हमसब के बीच राष्ट्रीय नेतृत्व में लगातार कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने वाले राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी को भारतीय जनता पार्टी रीवा जिले के कार्यकर्ता अपने बीच पाकर उनके स्वागत के लिए उत्साहित है और गदगद है। निश्चित तौर पर जब इस प्रकार राष्ट्रीय नेतृत्व हमसब के बीच उपस्थित होता है तो हमलोग को भी अपने कार्यकर्ता भाव को और सुदृढ करने में प्रेरणा मिलती है। आपके आने से आज यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ता आपके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को और पार्टी के प्रति आपकी निष्ठा को अपने व्यक्तित्व में उतार कर भारतीय जनता पार्टी को और सशक्त करने में पूरी ऊर्जा और तनमयता से पार्टी के काम से लगे है। 



भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि आज विन्ध्य की पावन धरा सफेद शेरों की नगरी रीवा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी के आने की खबर लगते ही भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उमंग और उल्लास में प्र्रफुल्लित है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता भाव को अपने ऊपर धारण कर हमसब कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श कार्यकर्ता आचरण प्रस्तुत करने वाले ऐसे राष्ट्रीय नेतृत्व का स्वागत करके हमसब गौरन्वित है। माननीय जिलाध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में म0प्र0 सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला जी का स्वागत करते हुए कहा कि आज रीवा में राजनीति की परिभाषा में नया आयाम गढने वाले, विकास को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़कर रीवा में म0प्र0 ही नही बल्कि  देश में सर्वाधिक तेज गति से विकास करने वाले जिले के रूप में स्थापित करने वाले विन्ध्य विकास के पुरौधा आदरणीय राजेन्द्र शुक्ला जी का भी भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन करता है।  निश्चित तौर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिस प्रकार से प्रत्येक व्यक्ति के लिए जनकल्याणकारी योजनये संचालित हो रही है और संगठन के कार्यकताओं के माध्यम से उन योजनाओं का लाभ नीचे तक लाभार्थी तक पहुंच रहा है वह संगठन और सरकार को सुदृढ और सशक्त करने मील का पत्थर साबित होता है।   

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू मुस्लिम ने भी गजमाला से स्वागत किया। इसी तरह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने हल भेंट किया और जिला मंत्री किसान मोर्चा हर्षवर्धन सिंह ने द्वारा साफा पहनाकर तलवार भेंट किया।  

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरूण सिंह जी का स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख रूप से त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, मिर्जापुर विधायक रमाशंकर पटेल, रामपुर बाघेलान विधायक विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व संगठन मंत्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, पूर्व विधायक के पी त्रिपाठी, श्यामलाल द्विवेदी, पंचूलाल प्रजापति, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री अनिल पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कमलेश्वर सिंह, श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, श्री राम सिंह, पूर्व महापौर राजेन्द्र ताम्रकार, रावेन्द्र मिश्रा, श्रीमती ममता गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला महामंत्री उमाशंकर पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रबोध व्यास, श्रीमती मनीषा पाठक, अशोक सिंह गहरवार, शरद साहू, राजेश प्रताप सिंह, मनीषचन्द्र शुक्ला, श्रीमती संध्या कोल, जिला मंत्री श्रीमती कल्पना पटेल, रविराज विश्वकर्मा, प्रणेश ओझा, श्रीमती गीता मांझी, बिजेन्द्र गौतम, श्रीमती सुमन शुक्ला, बाबूलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष वासुदेव ठारवानी, अलखनारायण केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती साधना गुप्ता, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अंजू मिश्रा, विमलेश मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि नगर निगम रमाशंकर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा सूर्य प्रताप तिवारी, संजीव गुप्ता, आदि सैक़ड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री नरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया और  आभार जिला महामंत्री जीवनलाल साकेत ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...