⚡ ब्रेकिंग News

एसडीएम कोर्ट परिसर में हंगामे से मचा बवाल, रिश्वत के आरोप के बीच अधिवक्ता हिरासत में

एसडीएम कोर्ट परिसर में हंगामे से मचा बवाल, रिश्वत के आरोप के बीच अधिवक्ता हिरासत में


सीधी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एसडीएम कोर्ट में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक अधिवक्ता मोटरसाइकिल लेकर सीधे कोर्ट परिसर तक पहुंच गया। आरोप है कि अधिवक्ता ने अपने पक्षकार के काम के बदले रिश्वत मांगे जाने का आरोप लगाते हुए मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता जितेंद्र मिश्रा बाइक से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और एसडीएम कोर्ट के बाहर हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि एसडीएम कार्यालय के एक लिपिक द्वारा उनके पक्षकार से काम कराने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। उन्होंने मौके पर हाथ जोड़कर न्याय की गुहार भी लगाई और पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड किया।

पुलिस ने लिया हिरासत में

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधिवक्ता को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट परिसर में इस तरह का व्यवहार न्यायिक व्यवस्था और कानून के अनुरूप नहीं है। घटना के बाद अधिवक्ता के कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।

एसडीएम का पक्ष भी आया सामने

एसडीएम प्रिया पाठक ने बताया कि अधिवक्ता पहले भी अपने पक्षकारों के मामलों को लेकर कई बार कार्यालय पहुंचे थे। इस बार बाइक लेकर कोर्ट परिसर तक पहुंचना और हंगामा करना अनुचित था, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई। मामले की जांच जारी है।

वीडियो बना चर्चा का विषय

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक ओर अधिवक्ता रिश्वत मांगने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...