⚡ ब्रेकिंग News

रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में युवती की रील वायरल, 'चंबल की डाकू' गाने पर वीडियो से मचा बवाल, जांच के आदेश

रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में युवती की रील वायरल, 'चंबल की डाकू' गाने पर वीडियो से मचा बवाल, जांच के आदेश


रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय के मोहन सभागार में एक युवती द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में युवती ने सभागार के भीतर खिंचवाई गई तस्वीरों को जोड़कर रील तैयार की है और उसे 'चंबल की डाकू' गाने के साथ पोस्ट किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, मोहन सभागार जिले का महत्वपूर्ण सरकारी बैठक स्थल है, जहां समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकें आयोजित होती हैं। ऐसे स्थान के भीतर रील बनाए जाने और उसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी परिसरों में अनुशासन को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि रील अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर तैयार की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर युवती बिना अनुमति सभागार तक कैसे पहुंची और वहां फोटो व वीडियो बनाने की अनुमति किसने दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी कलेक्टर ने पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि युवती को सभागार तक पहुंच कैसे मिली और सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई।

फिलहाल यह मामला पूरे रीवा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जबकि प्रशासन जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...