⚡ ब्रेकिंग News

करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, किसानों में आक्रोश; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

करंट की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत, किसानों में आक्रोश; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

मऊगंज | Viral Bharat
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी में करंट लगने से एक दुधारू गाय की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार किसान मनमोहन प्रसाद पांडेय के परिवार के सदस्य मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव में लगे एक विद्युत पोल के पास पहुंचते ही दुधारू गाय करंट की चपेट में आ गई। करंट इतना तेज था कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित बिजली पोल में लंबे समय से करंट उतर रहा था और पोल की अर्थिंग व रखरखाव सही नहीं होने के कारण आसपास की जमीन में भी करंट फैल रहा था। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने समय रहते कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की। लोगों का कहना है कि यदि विभाग समय पर मरम्मत कर देता, तो इस हादसे को टाला जा सकता था।

पीड़ित किसान मनमोहन प्रसाद पांडेय ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई करने तथा शासन के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे के लिए किस स्तर पर लापरवाही हुई और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...