⚡ ब्रेकिंग News

सीधी में सर्पदंश से उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

सीधी में सर्पदंश से उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन की मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की कुशमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करेल के मच्छरकटा निवासी एवं केशलार शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन देवेंद्रनाथ यादव (38) का सर्पदंश के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात देवेंद्रनाथ यादव अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 12 बजे उन्हें बिस्तर पर ही सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन और शुभचिंतक शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्रनाथ यादव मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे तथा हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे रहते थे।

देवेंद्रनाथ यादव अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #Sidhi #Kusmi #SnakeBite #MadhyaPradesh #MPNews #BreakingNews #HealthNews #SidhiNews #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...