राम मंदिर में 23 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा, ड्यूटी और मेहनताना को लेकर जताई नाराजगी
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि दान से जुड़े विवाद के बाद चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था में बदलाव किया गया, जिससे उनकी कार्य परिस्थितियों पर असर पड़ा।
कर्मचारियों का कहना है कि पहले दो शिफ्टों में होने वाला कार्य अब एक ही शिफ्ट में कराया जा रहा है। इसके कारण उनकी ड्यूटी 6 घंटे से बढ़ाकर 9 घंटे कर दी गई है। साथ ही, उन्होंने मेहनताना कम किए जाने का भी आरोप लगाया है।
कर्मचारियों के अनुसार, उन्होंने अपनी मांगों को लेकर मंदिर प्रशासन के समक्ष बात रखी, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया। फिलहाल मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से आगे की प्रक्रिया जारी है।
🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom
#ViralBharat #Ayodhya #RamMandir #ShriRamJanmabhoomi #BreakingNews #TempleNews #UttarPradesh #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment