⚡ ब्रेकिंग News

मैहर सड़क हादसे से पसरा मातम, ट्रक से टकराई XUV, 5 युवकों की दर्दनाक मौत

मैहर सड़क हादसे से पसरा मातम, ट्रक से टकराई XUV, 5 युवकों की दर्दनाक मौत



मध्य प्रदेश के मैहर जिले में नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। रिगरा गांव के पास तेज रफ्तार XUV पीछे से एक ट्रक में जा भिड़ी, जिससे कार में सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, सभी युवक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुल पटेल, विजय पटेल, हरिशंकर पटेल और संदीप उर्फ शिवा पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी जान नहीं बच सकी। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #Maihar #RoadAccident #Satna #BreakingNews #MPNews #NationalHighway30 #RoadSafety #MadhyaPradesh #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...