⚡ ब्रेकिंग News

रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

रीवा में नशीली कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोहागी थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1312 शीशी नशीली कफ सिरप, एक होंडा सिटी कार, मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 11.74 लाख रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर प्रयागराज से रीवा आ रही एक सफेद होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार में रखे 11 कार्टनों से ओनेरेक्स कंपनी की 1312 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी प्रकाश द्विवेदी (19) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #Rewa #Sidhi #Sohagi #DrugBust #NDPSAct #CrimeNews #BreakingNews #MPNews #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...