भाजपा की वरिष्ठ नेता बिलकिस जहां बोलीं- "1980 से संगठन के साथ हूं, राम मंदिर आंदोलन में भी निभाई भूमिका"
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ मुस्लिम महिला नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिलकिस जहां ने अपनी राजनीतिक यात्रा और संगठन से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वे 1980 से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और आज भी संगठन को अपना सबसे बड़ा नेता मानती हैं।
बिलकिस जहां ने कहा कि उनकी दिनचर्या में सुबह नमाज अदा करने के बाद हनुमान मंदिर में पूजा करना शामिल है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवक रही हैं और अपने राजनीतिक जीवन में 18 राजनीतिक मुकदमों का सामना कर चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन पर भरोसा जताया और जनसेवा के कार्यों के आधार पर उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां मिलीं। उन्होंने अपने क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन, स्ट्रीट लाइट और सड़क विकास जैसे कार्यों का भी उल्लेख किया। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी और जनसंपर्क में भी कमी रही।
🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom
#ViralBharat #BilkisJahan #BJP #RamMandir #Politics #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliticalNews #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment