⚡ ब्रेकिंग News

पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ से अधिक की दाल मिल कुर्क

पूर्व विधायक विजय मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ से अधिक की दाल मिल कुर्क


उत्तर प्रदेश के भदोही पुलिस प्रशासन ने माफिया और पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में स्थित लल्ली एग्रो इंडस्ट्रीज (दाल मिल) को कुर्क कर दिया। पुलिस के अनुसार इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 100 करोड़ 25 लाख रुपये है और इसे कथित तौर पर अपराध से अर्जित अवैध धन से तैयार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत की गई है। जांच में विजय मिश्रा, उनके पुत्र, पत्नी और गिरोह के अन्य सदस्यों पर अवैध कमाई से संपत्तियां अर्जित करने के आरोप हैं।

भदोही पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 के बीच गिरोह की 241 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां पहले ही कुर्क की जा चुकी हैं। वहीं, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक विजय मिश्रा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #VijayMishra #Bhadohi #UttarPradesh #MafiaAction #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...