उमरिया की भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, 'लाड़ली बहना' वाले बयान पर सियासत तेज
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा से भाजपा विधायक मीना सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कार्यक्रम के दौरान वह महिलाओं से "भारत माता की जय" का नारा लगाने के लिए कहती दिखाई देती हैं। महिलाओं की आवाज धीमी होने पर उन्होंने कहा, "महिलाएं बोल क्यों नहीं रही हैं? 'लाड़ली बहना' बंद कराना है क्या?"
वीडियो सामने आने के बाद इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 'लाड़ली बहना' योजना सरकारी योजना है और इसका संचालन जनता के टैक्स के पैसे से होता है। विपक्ष ने इस बयान को योजना की हितग्राही महिलाओं का अपमान बताया है।
वहीं, इस मामले में भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
#ViralBharat #MadhyaPradesh #Umaria #MeenaSingh #LadliBehnaYojana #Politics #BreakingNews #MPNews #PoliticalNews #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment