अतिथि विद्वानों को मिलेगा पूरा सहयोग, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा भरोसा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अतिथि विद्वानों (Guest Faculty) को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अतिथि विद्वानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अतिथि विद्वानों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल की जाएगी और सरकार उनके हितों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अतिथि विद्वानों की महत्वपूर्ण भूमिका है और सरकार उनके योगदान का सम्मान करती है।

Post a Comment