⚡ ब्रेकिंग News

पत्नी ने रेंजर को युवती के साथ होटल में पकड़ा, रीवा में जमकर हुआ हंगामा

पत्नी ने रेंजर को युवती के साथ होटल में पकड़ा, रीवा में जमकर हुआ हंगामा


रीवा शहर के एक होटल में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब सतना जिले में पदस्थ एक वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) को उनकी पत्नी ने एक युवती के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। घटना के बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक विवाद चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, रेंजर की पत्नी को सूचना मिली थी कि उनके पति रीवा के एक होटल में रुके हुए हैं। सूचना मिलने के बाद वह सीधे होटल पहुंचीं और संबंधित कमरे तक पहुंच गईं। 

बताया जा रहा है कि उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया और अंदर मौजूद लोगों के बारे में जानकारी मांगी।

पत्नी को संदेह होने पर वह कमरे के अंदर पहुंच गईं, जहां एक युवती मौजूद मिली। इसके बाद उन्होंने युवती से सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते होटल परिसर में बहस बढ़ गई और वहां मौजूद लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी ने युवती से उसके और रेंजर के संबंधों को लेकर सवाल किए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। होटल परिसर में हुए विवाद की चर्चा आसपास के क्षेत्र में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर रेंजर होटल से बाहर निकल गए। वहीं पत्नी लगातार उनसे जवाब मांगती रहीं। घटना के दौरान होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हालांकि, इस पूरे मामले को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने या प्रशासनिक कार्रवाई की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...