⚡ ब्रेकिंग News

रीवा के इटमा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: सेल्फी लेते समय युवक गहराई में गिरा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

रीवा के इटमा वॉटरफॉल में बड़ा हादसा: सेल्फी लेते समय युवक गहराई में गिरा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित प्रसिद्ध इटमा वॉटरफॉल में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज से परिवार के साथ घूमने आए एक युवक का सेल्फी लेते समय पैर फिसल गया और वह सीधे जलप्रपात की गहराई में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता युवक की पहचान सूर्यकांत कुमार (23) निवासी प्रयागराज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ इटमा वॉटरफॉल घूमने आया था। इसी दौरान सेल्फी लेने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही अतरेला थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी और जलप्रपात के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार सुबह से रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। टीम नदी के विभिन्न हिस्सों में गहन तलाशी अभियान चला रही है ताकि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।

गौरतलब है कि इटमा वॉटरफॉल में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटकों की निगरानी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...