⚡ ब्रेकिंग News

दतिया उपचुनाव: अवधेश नायक का बड़ा आरोप, बोले- 2023 में दिग्विजय सिंह के कारण कटा था टिकट

दतिया उपचुनाव: अवधेश नायक का बड़ा आरोप, बोले- 2023 में दिग्विजय सिंह के कारण कटा था टिकट

मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के बीच कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व टिकट दावेदार अवधेश नायक ने दावा किया है कि 2023 विधानसभा चुनाव में उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने का निर्णय हो चुका था, लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट बदल दिया गया।

अवधेश नायक ने आरोप लगाया कि टिकट बदलने के पीछे वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का हस्तक्षेप था। उनका कहना है कि इस फैसले से उन्हें और उनके समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा था।

उन्होंने यह भी कहा कि दतिया उपचुनाव 2026 में भी उन्हें टिकट नहीं दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा है। अवधेश नायक ने कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार से दूरी बनाने की बात भी कही और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर संकेत दिए।

वहीं, कांग्रेस ने दतिया उपचुनाव के लिए घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल, दिग्विजय सिंह की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

🌐 www.prathamnyaynews.com⁠�
📱 Pratham Nyay News
#PrathamNyayNews #Datia #DatiaByElection #AwadheshNayak #DigvijayaSingh #Congress #MadhyaPradesh #MPPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #HindiNews #LatestNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...