चौथी-पांचवीं के छात्र पढ़ना-लिखना नहीं जानते तो होगी कार्रवाई, रीवा कमिश्नर का बड़ा आदेश
रीवा संभाग में स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। संभागायुक्त (कमिश्नर) शीलेन्द्र सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि निरीक्षण के दौरान चौथी या पांचवीं कक्षा का कोई छात्र पढ़ना-लिखना नहीं जानता पाया गया, तो इसे गंभीर लापरवाही माना जाएगा।
ऐसे मामलों में संबंधित स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ नामांकन नहीं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर
कमिश्नर ने कहा कि केवल बच्चों का स्कूल में नामांकन कर देना पर्याप्त नहीं है।
शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य हर बच्चे को बुनियादी पढ़ाई-लिखाई और आवश्यक ज्ञान उपलब्ध कराना है। यदि विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुरूप सीखने में सक्षम नहीं हैं, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की होगी।
निरीक्षण में मिलेगी लापरवाही तो होगी कार्रवाई
कमिश्नर ने अधिकारियों को नियमित स्कूल निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यदि जांच के दौरान छात्रों की शैक्षणिक स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।

Post a Comment