⚡ ब्रेकिंग News

रीवा पुलिस का बड़ा खुलासा: 'सिलेंडर में शव' वाला वायरल वीडियो फर्जी, अफवाहों से रहें सावधान

रीवा पुलिस का बड़ा खुलासा: 'सिलेंडर में शव' वाला वायरल वीडियो फर्जी, अफवाहों से रहें सावधान


रीवा के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा "पति की हत्या कर शव को सिलेंडर में भरने" का दावा पूरी तरह फर्जी निकला है। रीवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है और वायरल वीडियो का रीवा से कोई संबंध नहीं है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सोशल मीडिया पर प्रसारित यह दावा पूरी तरह भ्रामक पाया गया है। लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से इस वीडियो को रीवा का बताकर वायरल किया जा रहा है।

रीवा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट या भ्रामक वीडियो और संदेश को बिना सत्यापन के शेयर न करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि फर्जी खबरें फैलाने या साझा करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #Rewa #FakeNews #FactCheck #RewaPolice #BreakingNews #MPNews #CyberCrime #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...