⚡ ब्रेकिंग News

MP सरकार में बड़ा बदलाव: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, CM मोहन यादव ने संभाली जिम्मेदारी

MP सरकार में बड़ा बदलाव: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, CM मोहन यादव ने संभाली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। अब इस विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं संभालेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक के बाद विभागीय प्रभार में बदलाव का निर्णय लिया गया। नए आदेश के तहत अब लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग का प्रभार रहेगा।

इस बदलाव के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास अब 11 विभागों की जिम्मेदारी हो गई है। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग शामिल हैं।

प्रदेश सरकार में विभागों के प्रभार में समय-समय पर बदलाव होते रहे हैं। ताजा आदेश के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #MadhyaPradesh #MohanYadav #LakhanPatel #Cabinet #MPGovernment #BreakingNews #MPNews #Politics #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...