मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV, 5 युवकों की मौत
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाईवे-30 पर नादन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास देर रात करीब 2 बजे हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार XUV आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला।
घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment