प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 129वीं बार ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को 2025 के अचीवमेंट रीकैप कराए। उनकी स्पीच बीते कल की यादों और आने वाले कल की उम्मीदों का ब्रिज जैसा रहा। PM मोदी ने यूथ, स्पोर्ट्स, स्पेस में भारत की छलांग, हेल्थ और अपनी संस्कृति और तमिल भाषा पर फोकस किया। उन्होंने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं न ले। इस बार की ‘मन की बात’ में PM मोदी ने 17 बार युवा शब्द बोला।
ऑपरेशन सिंदूर गर्व का प्रतीक-PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- इस साल, ऑपरेशन सिंदूर हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान, दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे हुए।
2025 खेलों के मामले में यादगार रहा-PM
PM नरेंद्र मोदी ने कहा- हमारी पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती। महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता। भारत की बेटियों ने महिला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई मेडल जीतकर पैरा-एथलीटों ने साबित कर दिया कि कोई भी रुकावट पक्के इरादों को रोक नहीं सकती।
महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता- PM
PM ने कहा- भारत की बेटियों ने महिला ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। वर्ल्ड चैंपियनशिप में कई मेडल जीतकर पैरा-एथलीटों ने साबित कर दिया कि कोई भी रुकावट पक्के इरादों को रोक नहीं सकती।
तमिल भाषा भारत की एकता'
PM नरेंद्र मोदी ने कहा- इस साल, वाराणसी में 'काशी तमिल संगमम' के दौरान, तमिल सीखने पर खास जोर दिया गया। 'तमिल सीखो-तमिल करकलम' थीम के तहत, वाराणसी के 50 से ज़्यादा स्कूलों में खास कैंपेन चलाए गए। तमिल भाषा दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है। मुझे खुशी है कि आज देश के दूसरे हिस्सों में भी युवाओं और बच्चों में तमिल भाषा के प्रति एक नया आकर्षण दिख रहा है। यही भाषा की ताकत है। यही भारत की एकता है।
यंग लीडर्स डायलॉग' भी ऑर्गनाइज होगा- PM मोदी
PM नरेंद्र मोदी ने कहा- कई युवा मुझसे पूछते हैं कि वे अपने आइडिया का प्रेजेंटेशन मुझे कैसे दे सकते हैं? युवाओं की इस जिज्ञासा का समाधान 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' है। अगले महीने की 12 तारीख को स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाया जाएगा। उसी दिन 'यंग लीडर्स डायलॉग' भी ऑर्गनाइज़ किया जाएगा, और मैं भी उसमें ज़रूर हिस्सा लूंगा। मुझे इस इवेंट का इंतजार है।





Post a Comment