डिप्टी सीएम ने दावा किया कि बंगाल की जनता ममता दीदी से त्रस्त है और असम में बीजेपी का फूल खिलने वाला है.
रायपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने असम विधानसभा चुनाव के चल रहे मतदान की प्रक्रिया को लेकर जानकारी देते हुए कहा, असम में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में काफी उत्साह है. लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं. वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस तरह से अभी स्थिति बनी है, उसमें पश्चिम बंगाल की जनता वहां की ममता सरकार को बदलने का मूड बना चुकी है. अब वहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी.
बीजेपी की जीत का दावा डिप्टी सीएम अरूण साव ने किया
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, ''असम में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी. असम में स्पष्ट बहुमत के साथ हमारी सरकार बनने जा रही है. असम की सभी 126 विधान सभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. जिस तरह से वहां विकास के कार्य किए गए हैं वहां की जानता इसे जानती है.'' अरूण साव ने कहा, '' प्राप्त रुझानों के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण रहा है. मतदाताओं में भाजपा के पक्ष में भारी उत्साह देखा जा रहा है, जिससे तीसरी बार एनडीए सरकार बनने जा रही है.''
उपमुख्यमंत्री को मिली थी 9 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी. पिछले ढाई महीनों से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम किया. लोगों के बीच जाने पर जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रिया मिली उसके आधार पर यह कहा जा रहा है कि असम में तीसरी बार हमारी सरकार बनेगी. उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मैं लगातार पदाधिकारियों से बात हुई है. जिस तरह से हमे जानकारी मिली है कि उसमें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में खूब उत्साह है. उन्होने कहा कि असम में यह इतिहास बनने जा रहा है. असम में हमारी सरकार तीसरी बार बनने जा रही है.


Post a Comment