⚡ ब्रेकिंग News

ऐसे डूबी थीं सोन नदी में 3 युवतियां, सामने आया हादसे से चंद मिनट पहले का वीडियो!

ऐसे डूबी थीं सोन नदी में 3 युवतियां, सामने आया हादसे से चंद मिनट पहले का वीडियो!

Sidhi: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सोन नदी के भंवरसेन घाट पर हुए दर्दनाक हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हादसे से कुछ ही क्षण पहले का दृश्य दिखाई दे रहा है, जिसमें तीन युवतियां नदी में नहाती नजर आ रही हैं।

जबकि एक युवक किनारे से उनका वीडियो बना रहा है। कुछ ही देर बाद यह खुशी का पल मातम में बदल गया और चार लोगों की जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवतियां सोन नदी में नहा रही थीं। इसी दौरान नीलू बैस अचानक गहरे पानी और भंवर की चपेट में आ गईं। उन्हें डूबता देख उनकी सहेलियां ज्योति सेन और सुभी सेन उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे भी पानी में फंस गईं।

वीडियो में सुनाई दे रही मदद की पुकार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवतियों की चीख-पुकार और मदद की आवाजें सुनाई दे रही हैं। कुछ ही पलों में तीनों युवतियां पानी में समा जाती हैं। बताया जा रहा है कि किनारे पर मौजूद युवक पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि मौके पर मौजूद लोग तत्काल कोई प्रभावी मदद नहीं कर सके। नदी के तेज बहाव और भंवर ने बचाव कार्य को बेहद मुश्किल बना दिया।

चार लोगों की हुई मौत

इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई। सबसे पहले ज्योति सेन का शव बरामद किया गया। इसके बाद एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सुभी सेन, नीलू बैस और लखन केवट के शव भी नदी से बाहर निकाले।

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

नदी-घाटों पर बरतें सावधानी

यह हादसा एक बार फिर नदी, तालाब और जलाशयों में नहाने के दौरान सावधानी बरतने की सीख देता है। बरसात के मौसम और गहरे जलक्षेत्रों में बिना जानकारी के उतरना जानलेवा साबित हो सकता है।

Viral Bharat News लोगों से अपील करता है कि नदी-घाटों पर जाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और खतरनाक क्षेत्रों से दूर रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...