⚡ ब्रेकिंग News

सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बड़ा हादसा, जर्जर दीवार गिरने से 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में सोमवार शाम बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बारिश से बचने के लिए जर्जर दीवार के पास खड़े लोगों पर अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू होने पर कुछ लोग न्यायालय परिसर के पुराने भवन की दीवार के पास खड़े हो गए थे। इसी दौरान दीवार अचानक ढह गई और चार लोग मलबे में दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते जेसीबी की सहायता से मलबा हटाया गया।

इस हादसे में सुखसेन केवट और साजाही साहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामसजीवन साहू और राजेश केवट गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

प्रशासन की प्रारंभिक जांच के अनुसार, लगातार बारिश और भवन की जर्जर स्थिति के कारण दीवार कमजोर होकर गिर गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #Sidhi #RampurNaikin #BreakingNews #MPNews #MadhyaPradesh #Accident #Rain #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews #SidhiNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...