⚡ ब्रेकिंग News

सीधी में नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

सीधी में नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच


मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़िका गांव में सोमवार को 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव जंगल के पास एक पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

मृतका की पहचान कृष्णा देवी साहू (22), पत्नी गोरेलाल साहू के रूप में हुई है। उनका शव कुसियारी–मुड़िका मार्ग के किनारे जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पति गोरेलाल साहू ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उनकी पत्नी घर पर ही थी। सुबह वह कब घर से निकली, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। दोपहर में ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। उनके अनुसार, दोनों की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उनके बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था।

बहरी थाना पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom

#ViralBharat #Sidhi #Bahri #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews #SidhiNews

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...