⚡ ब्रेकिंग News

रीवा में पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप, ऑपरेशन प्रहार 2.0 में युवक गिरफ्तार

रीवा में पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप, ऑपरेशन प्रहार 2.0 में युवक गिरफ्तार


रीवा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अमहिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए पानी के जार में कफ सिरप छिपाकर ग्राहकों तक पहुंचाता था, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरेंद्र नगर स्थित खमरिया हाउस के पास पुलिया पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पानी का जार लेकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस ने घेराबंदी कर मयंक मिश्रा उर्फ अमन गौतम (24), निवासी सुंदर नगर, बोडाबाग को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान पानी के जार में छिपाकर रखी गई अवैध नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने सिरप को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार 2.0 लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...