रीवा में तीन महीने बाद मिला लापता युवक का शव, हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में तीन महीने से लापता एक युवक का शव जमीन में दफन मिला है। शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मृतक की पत्नी से पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विपिन कुमार यादव (20 वर्ष) निवासी मोहार टोला, भगदेवरा के रूप में हुई है। वह 26 मार्च को अपनी ससुराल गया था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध से जुड़े सुराग मिले। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास नाले के किनारे जमीन में दफन शव बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कुछ कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य भी सामने आए हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🌐 www.viralbharat.com
📱 @viralbharatcom
#ViralBharat #Rewa #RampurBaghelan #BreakingNews #CrimeNews #MPNews #PoliceInvestigation #MadhyaPradesh #HindiNews #LatestNews #ViralBharatNews

Post a Comment