⚡ ब्रेकिंग News

MP सरकार से नाराज़ कैलाश विजयवर्गीय! बोले- ढाई साल से मिली उपेक्षा, CM को लिखी चिट्ठी

MP सरकार से नाराज़ कैलाश विजयवर्गीय! बोले- ढाई साल से मिली उपेक्षा, CM को लिखी चिट्ठी

मध्य प्रदेश सरकार में वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर अपनी नाराज़गी सार्वजनिक कर दी है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों से उन्हें लगातार असहयोग, उपेक्षा और विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि यदि इंदौर के विकास से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो जनता की आवाज़ सार्वजनिक मंच पर उठाना उनकी मजबूरी होगी।

विजयवर्गीय ने अपने पत्र में इंदौर के मास्टर प्लान में देरी, मेट्रोपॉलिटन रीजन के नाम, एयरपोर्ट विस्तार, आरजीपीवी (RGPV) के विभाजन, पीथमपुर की सुविधाओं और सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों का उल्लेख किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन विषयों पर पहले भी कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

पत्र के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वे विजयवर्गीय की पीड़ा को समझ रहे हैं। इसके बाद इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है।

फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक हलकों में इस पत्र को सरकार के भीतर असंतोष का संकेत माना जा रहा है, जबकि आगे की स्थिति पर सभी की नज़र बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...