⚡ ब्रेकिंग News

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौके पर मौत

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पिकअप के उड़े परखच्चे, 2 लोगों की मौके पर मौत


रीवा जिले के खड़ुडा टोल प्लाजा के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सीधी से लौट रही एक पिकअप वाहन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क किनारे खंभे से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन सीधी से शराब की पेटियां उतारकर वापस लौट रहा था। 

इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी अचानक हुई कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इस हादसे में पिकअप चालक चंदन दुबे (निवासी पड़रा) और सवार राजेश रावत (निवासी रसिया मोहल्ला) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन के पिछले हिस्से में सो रहा एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच गया। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...