भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, मध्य प्रदेश के 7 जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्य प्रदेश ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सात जिलों के नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इन नियुक्तियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम द्वारा जारी किया गया।
इन जिलों में हुई नई नियुक्तियां
ग्वालियर नगर – सुरेश मोगिया
ग्वालियर ग्रामीण – संजय आदिवासी
इंदौर नगर – थानसिंह सिसोदिया
इंदौर ग्रामीण – लक्ष्मण सिंगोरे
सिवनी – अर्जुन उइके
श्योपुर – मेहर सिंह आदिवासी
जबलपुर नगर – संतोषी ठाकुर
भाजपा संगठन के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा को बूथ और मंडल स्तर तक अधिक प्रभावी बनाना तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को गति देना है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नए जिला अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व ने नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया है।

Post a Comment