⚡ ब्रेकिंग News

CM मोहन यादव सख्त: लंबित तबादला आदेश आज रात 8 बजे तक जारी करें, अधिकारियों को कड़े निर्देश

CM मोहन यादव सख्त, लंबित तबादला आदेश आज रात 8 बजे तक जारी करें, अधिकारियों को कड़े निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री A+ मॉनिटर प्रकरणों की समीक्षा बैठक में तबादला आदेशों में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि A+ नोटशीट में लंबित सभी तबादला आदेश आज रात 8 बजे तक हर हाल में जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही तबादला प्रक्रिया के लिए समय-सीमा तय कर चुकी है, लेकिन कई विभागों द्वारा अब तक लंबित मामलों का निराकरण नहीं किया गया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन के कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा का सख्ती से पालन करें।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में की गई सरकारी घोषणाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अगले तीन दिनों के भीतर सभी विभाग अपनी-अपनी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समय-सीमा और विस्तृत कार्ययोजना मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

समीक्षा बैठक में कुछ विभागीय अधिकारियों ने रिक्त पदों की कमी सहित अन्य प्रशासनिक चुनौतियों की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं का समाधान निकालना विभागों की जिम्मेदारी है और तय समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोहराया कि A+ मॉनिटरिंग के अंतर्गत आने वाले किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को जवाबदेही के साथ कार्य करने और शासन के निर्णयों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...