दिग्विजय सिंह का बड़ा कदम: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर लगाया पोस्टर, अयोध्या तक पदयात्रा का ऐलान
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने बयान और कदम को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को भोपाल स्थित अपने निवास के बाहर एक पोस्टर लगाया है।
पोस्टर में लिखा गया है कि “भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए देशभर से दिए गए चंदे और चढ़ावे की चोरी करने वालों का मेरे निवास पर प्रवेश निषेध है।” इस संदेश के जरिए दिग्विजय सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा निकालने की भी घोषणा की है। उनका कहना है कि यह यात्रा पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगी और धार्मिक आस्था से जुड़ा संदेश देने के उद्देश्य से निकाली जाएगी।
दिग्विजय सिंह के इस कदम के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है।
राजनीतिक दलों और विश्लेषकों की ओर से इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वर्ष 2018 में दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा की थी, जिसे लेकर भी व्यापक राजनीतिक चर्चा हुई थी।

Post a Comment