⚡ ब्रेकिंग News

रीवा में पटवारी का कथित रिश्वत वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रीवा में पटवारी का कथित रिश्वत वीडियो वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश




रीवा जिले की मनगवां तहसील अंतर्गत सिरसा हल्का में पदस्थ पटवारी वीरेंद्र तिवारी का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में पटवारी एक महिला से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला यह कहते हुए सुनाई देती है कि उसने कर्ज लेकर पैसों की व्यवस्था की है और उसका काम जल्द कराने की मांग कर रही है। 

बताया जा रहा है कि यह राशि नामांकन संबंधी कार्य के लिए दी गई थी। हालांकि, इन आरोपों और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

कई लोगों ने मामले की पारदर्शी जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

नोट: यह खबर वायरल वीडियो और संबंधित पक्षों के सार्वजनिक बयानों पर आधारित है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...