⚡ ब्रेकिंग News

एक पति, दो लिव-इन पार्टनर... आखिरकार हत्या: ग्वालियर की आरती मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे

एक पति, दो लिव-इन पार्टनर... आखिरकार हत्या: ग्वालियर की आरती मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे


ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय आरती हत्याकांड की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच के अनुसार, आरती की जिंदगी में एक के बाद एक रिश्ते बदलते गए और आखिरकार यह सिलसिला उसकी हत्या पर जाकर खत्म हुआ। 

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरती की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। कुछ वर्षों बाद पति से अलगाव होने पर वह पति के दोस्त के साथ रहने लगी। 

बाद में दोनों के बीच भी विवाद बढ़ गया और इसी दौरान दूसरे व्यक्ति से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। कुछ समय से वह उसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले आरती ने अपने भाई को फोन कर खुद को धमकियां मिलने की जानकारी दी थी। इसके बाद 1 जुलाई को उसका शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...